राज्योत्सव में कांग्रेस नेताओं की गैरमौजूदगी पर सांसद संतोष पांडेय का निशाना, बोले- कालनेमि की तरह इनका छत्तीसगढ़ प्रेम भी दिखावटी…

रायपुर। राज्योत्सव 2026 में कांग्रेस नेताओं के शामिल नहीं होने पर सांसद संतोष पांडे ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के एक भी नेता नहीं है. कांग्रेस नेताओं को कोई खुशी नहीं है, केवल कुर्सी के लिए करते हैं, जैसे कालनेमि राक्षस ढोंगी था, वैसा ही प्रेम इनका छत्तीसगढ़ से है.

राजनांदगांव से भाजपा सांसद संतोष पांडेय ने मीडिया से चर्चा में राज्योत्सव में कांग्रेस नेताओं के शामिल नहीं होने पर कहा कि लोग कल्पना करते थे अलग राज्य के लिए. कांग्रेस ने अलग राज्य का निर्माण किया है, लेकिन वहां (तेलंगाना) खूब खून-खराबा हुआ है. छत्तीसगढ़ बिना खून-खराबे के अलग राज्य बना है. छत्तीसगढ़ में अमन चैन है.

मॉक पार्लियामेंट कोई नई बात नहीं

दिल्ली में कांग्रेस ने मॉक पार्लियामेंट लगाए जाने पर सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लिए यह कोई नई बात नहीं है. बस्तर में जनताना सरकार चलाते थे, यह सब जानते हैंं. बंदूक की नोक पर इनकी सरकार चलती थी. मोदी जी ने इन्हें दिमागी नक्सली ठीक कहा है. सदन के अंदर रहते हैं तब तो बोलते नहीं, भागते हैं. ता उम्र यही गलती करते रहे, धूल चेहरे पर थी आइना साफ करते रहे.

चुनाव के लिए हम तैयार हैं

वहीं नगरीय निकाय चुनाव और अहिवारा उपचुनाव को लेकर सांसद संतोष पांडे ने कहा कि वास्तव में भाजपा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा से हम आस्तंभ है. चुनाव विधान में रिक्त स्थान की पूर्ति करनी होती है. उपचुनाव हो या निकाय चुनाव हो. हम लड़ाई और युद्ध की तैयारी में रहते हैं, हमा तैयार हैं. चुनाव को लेकर लगातार बैठकें होंगी. शक्ति केंद्रों की बैठक होगा. बीजेपी में बैठक निरंतर चलती रहती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *