थेनी सब-जेल से 17 कैदियों के फरार होने पर बड़ी कार्रवाई: CM विजय ने डिप्टी सुपरिटेंडेंट को किया बर्खास्त, 17 अन्य कर्मचारियों पर भी गिरी गाज।

तमिलनाडु के थेनी जिले की एक उप-जेल से 17 कैदियों के फरार होने की घटना ने जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. जिसके बाद से ही CM विजय थलपति ने इसे गंभीरता से लेते हुए डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट एन रामलिंगम को बर्खास्त कर दिया गया, साथ ही 17 जेल कर्मचारियों को सस्पेंड किया गया है. यह घटना 26 अक्टूबर को थेनी जिले की थेक्कमपट्टी उप-जेल में हुई थी.

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने राज्य की सभी जेलों की सुरक्षा व्यवस्था की जांच करने और निगरानी बढ़ाने के निर्देश भी जारी किए हैं. इसके साथ ही लापरवाह जेल कर्मचारियों  के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए हैं.

तमिलनाडु के थेनी जिले के एक जेल से 17 कैदी फिल्मी अंदाज में फरार हो गए थे. भागने के 43 घंटे के अंदर ही सभी को दबोच कर सलाखों के पीछे धकेल दिया गया. घटना को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं.

सरकार ने जेल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट एन रामलिंगम को सेवा से बर्खास्त कर दिया है. राज्य की सभी जेलों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और निगरानी के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं. इससे पहले गुरुवार को राज्य सरकार ने जेल एवं सुधार सेवा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) डॉ. संदीप राय राठौड़ का भी तबादला कर दिया था.

यह घटना 26 अक्टूबर को थेनी जिले की थेक्कमपट्टी उप-जेल में हुई थी. यहां बंद 17 कैदियों ने कथित तौर पर जेल से भागने के लिए पहले मेडिकल इमरजेंसी का नाटक किया. कैदियों ने जेल कर्मचारियों को गुमराह करने के लिए एक कैदी को मिर्गी का दौरा पड़ने का नाटक कराया.

कैदी की तबीयत बिगड़ने की बात सुनकर एक सुरक्षाकर्मी जैसे ही बैरक का दरवाजा खोलकर मदद के लिए अंदर पहुंचा, कैदियों ने उस पर हमला कर आसपास के जंगलों की ओर फरार हो गए. मंगलवार शाम पांच कैदियों को गिरफ्तार कर न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया. उन्हें 10 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *