खरगे के बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, गुजरात की धरती से बोले- अंतिम सांस तक करता रहूंगा देश की सेवा

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की पीएम मोदी पर की गई ‘बाप’ वाली टिप्पणी पर प्रधानमंत्री ने जवाब दिया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर पलटवार करते हुए कहा कि वह अपनी आखिरी सांस तक भारत के लोगों की सेवा करते रहेंगे। साथ ही उन्होंने विपक्ष पर अफवाह फैलाने का भी आरोप लगाया।

प्रधानमंत्री मोदी की यह टिप्पणी गुजरात के बनासकांठा जिले के भिलडी में ‘भारत बोवाइन ब्रीडिंग एंड रिसर्च सेंटर’ का उद्घाटन करने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए की। इस दौरान उन्होंने 14,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जीवन के अंतिम क्षण तक मैं जनता की सेवा में ही जुटा रहूंगा। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कुछ लोग ऐसे हैं जिन्हें देश के मुश्किल दौर से गुजरने पर खुशी मिलती है। प्रधानमंत्री ने कहा कि “ईरान युद्ध के समय उन्होंने(विपक्ष) अफवाहें फैलाईं कि किसानों को खाद नहीं मिलेगी और लोगों को एलपीजी नहीं मिलेगी, क्योंकि वे मोदी को बदनाम करना चाहते थे। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने हमेशा किसानों के कल्याण को प्राथमिकता दी है और उन्हें सशक्त बनाया है।

वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच खाद की कीमतों में भारी उछाल आया, लेकिन हमारी सरकार ने इसका बोझ किसानों पर नहीं पड़ने दिया। उन्होंने आगे बताया कि सरकार ने ‘पीएम-किसान सम्मान निधि’ के तहत छोटे किसानों को 4.5 लाख करोड़ रुपये दिए हैं। बता दें कि 25 अक्टूबर 2026 को मल्लिकार्जुन खरगे बिहार के पहले मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती समारोह में भाग लेने पटना पहुंचे थे। तभी दर्शकों में से एक व्यक्ति ने चिल्लाकर कहा था कि मोदी कहीं नहीं जाएगा। इसके बाद खरगे ने तब जवाब देते हुए कहा, ” मोदी का बाप भी जाएगा , बाप भी जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *