रेत और चूनापत्थर का अवैध परिवहन करते 5 वाहन पकड़ाए, थानों में रखे गए जब्त वाहन

 सारंगढ़-बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने कार्रवाई करते हुए 5 वाहनों को जब्त किया है। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश पर मंगलवार को सारसीवां और भटगांव तहसील क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान रेत और चूनापत्थर का अवैध परिवहन करते हुए दो हाइवा और तीन ट्रैक्टर पकड़े गए।

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

खनिज विभाग की टीम ने निरीक्षण के दौरान सारसीवां क्षेत्र में साधारण रेत का अवैध परिवहन करते हुए दो ट्रैक्टर पकड़े। वहीं भटगांव क्षेत्र में चूनापत्थर का अवैध परिवहन करते हुए दो हाइवा और साधारण रेत का परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर पर कार्रवाई की गई। जब्त वाहनों को सारसीवां और भटगांव थाने की अभिरक्षा में रखा गया है।

खनिज विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 और खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 के तहत कार्रवाई की जा रही है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *