चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान; घटना का वीडियो आया सामने

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा में आज उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब चलती इलेक्ट्रीक स्कूटी में भीषण आग लग गई। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई, वरना एक बड़ा हाददा हो सकता था।

स्कूटी में अचानक लगी आग

यह घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में राधा कृष्ण मंदिर के पास हुई है। बताया जा रहा है कि चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लग गई, जिससे हड़कंप मच गया। फिलहाल आग लगने का कारण अज्ञात है।

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

घटना का वीडियो आया सामने

इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि स्कूटी में आग कीतनी भीषण है। स्कूटी धू-धूकर जल रही है और धुएं का काला गुबार निकल रहा है। इतना ही नहीं आसपास लोगों की भीड़ भी लगी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *