कृषि विस्तार अधिकारी पर 13 लाख रुपये की दवाइयां लेकर भुगतान नहीं करने का आरोप, पद के दुरुपयोग के मामले में FIR दर्ज; तलाश में जुटी पुलिस

बलौदाबाजार। जिले में पदस्थ कृषि विस्तार अधिकारी राकेश रत्नेश पर कसडोल थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पीड़ित दुकानदारों का आरोप है कि अधिकारी ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए उनसे कृषि से संबंधित दवाइयां लीं और भुगतान नहीं किया। यह रकम लगभग 13 लाख रुपये बताई जा रही है। कसडोल पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर कृषि विस्तार अधिकारी की तलाश शुरू कर दी है। वहीं एफआईआर दर्ज होने के बाद से अधिकारी फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है।

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

दो महीने से ड्यूटी पर अनुपस्थित है अधिकारी

दीपक नायक, उपसंचालक कृषि, ने बताया कि कसडोल थाने में राकेश रत्नेश, कृषि विस्तार अधिकारी, पर एफआईआर दर्ज होने की सूचना मिली है। अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है। हमने उच्च कार्यालय में सूचना दे दी है। उक्त अधिकारी अभी दो महीने से काम पर उपस्थित नहीं हैं और उनका वेतन भुगतान भी नहीं किया जा रहा है।

पूर्व में कलेक्टर कार्यालय में भी शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद जांच की गई थी। जांच में आरोप सही पाए गए थे और उसकी रिपोर्ट उच्च कार्यालय को दी गई थी। व्यक्तिगत होने के कारण कार्रवाई नहीं हुई थी। अब पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है और उनकी गिरफ्तारी के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

आरोपी अधिकारी की तलाश कर रही पुलिस

एडिशनल एसपी कोमन सिन्हा ने बताया कि कसडोल थाने में कृषि विस्तार अधिकारी राकेश रत्नेश के ऊपर कृषि औषधि व्यापारियों ने एफआईआर दर्ज कराई है। इसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है और तकनीकी माध्यम से पता लगा रही है। इसमें लोकेशन मिली है। लोकेशन मिली है और जल्द ही अधिकारी की गिरफ्तारी होगी। अभी प्रथम दृष्टया मामला तेरह लाख रुपये के आसपास का है, लेकिन विवेचना में यह रकम बढ़ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *