LPG संकट: जगह-जगह लाइनें और झड़पें, कालाबाजारी करने वालों पर सरकार का बड़ा एक्शन

अमेरिका-इजराइल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत बढ़ती ही जा रही है। हालांकि भारत सरकार बार-बार लोगों से पैनिक बुकिंग से बचने की अपील कर रही है। बावजूद इसके गैस एजेंसियों और गोदामों के बाहर लोगों की लंबी कतार देखने को मिल रही है। लोग अपनी जॉब से छुट्टी लेकर सुबह से लाइन में एक सिलेंडर का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन कई को शाम होते-होते मायूसी ही हाथ लग रही है। इस भीड़ में सिलेंडर के लिए कई लोग आपस भिड़ते हुए भी दिखाई दिए। उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में लोग रात से ही सिलेंडर के लिए गैस एजेंसी के बाहर बैठे रहे। बिहार में गैस सिलेंडर की किल्लत के चलते लकड़ी-कोयले की मांग बढ़ गई है। राजस्थान में होटल लकड़ी पर खाना बना रहे हैं। वही गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है। कई जगहों पर 2 हजार का कॉमर्शियल सिलेंडर 4 हजार रुपए में बिक रहा हैदेशभर में जमाखोरों के खिलाफ कार्रवाई

इसके साथ ही सिलेंडर जब्त करने की कार्रवाई भी हो रही है। इसे रोकने के लिए सरकार MP-UP, कर्नाटक-तमिलनाडु में गोदामों पर छापेमारी कर रही है। हर राज्य में पुलिस और प्रशासन एक्शन मोड में है। महंगे दामों पर सिलेंडर बेचने वालों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जा रहा है। होटल-रेस्टरेंट्स अब इंडक्शन और कोयले के सहारे चलने पर मजबूर हो गए हैं। आपदा के वक्त अवसर तलाशने वालों पर कार्रवाई हो रही है, एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी पर सरकार की पूरी नजर है। मुंबई से लेकर यूपी तक एलपीजी होर्डिंग करने वालों के खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है।

भोपाल में हजारों सिलेंडर बरामद

एमपी के भोपाल में प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। यहां एक बंद पड़ी गैस एजेंसी से पुलिस और प्रशासन ने मिलकर 668 सिलेंडर बरामद किए हैं। यहां तीन ट्रक सिलेंडर मिले हैं, जो क्राइसिस के वक्त बहुत बड़ी कामयाबी है। बिना रजिस्टर में दर्ज किए गए 1574 सिलेंडर भी बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा है कि बंद पड़ी गैस एजेंसी महंगे दामों में लोगों को एलपीजी सिलेंडर बेच रही थी।

मुंबई में भी जगह-जगह छापेमारी

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी एलपीजी की कालाबाजारी करने वालों पर एक्शन हो रहा है। मुंबई के वर्ली में प्रशासन ने रेड के दौरान घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर जब्त किए हैं। रेड के दौरान 5 किलो के 6 भरे, और 58 खाली सिलेंडर बरामद किए गए हैं। आरोप है कि अवैध तरीके से सिलेंडर भरकर बेचने का काम चल रहा था। मुंबई में एलपीजी संकट के चलते कई बड़े रेस्टोरेंट्स बंद हो चुके हैं। कुछ संकट के बीच अब चूल्हे का सहारा ले रहे हैं। मुंबई के फेमस रेस्टोरेंट्स में अब कोयले और लड़की की मदद से चूल्हों पर खाना बनाया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ में भी 741 सिलेंडर जब्त

LPG संकट के बीच छत्तीसगढ़ सरकार भी एक्शन मोड में है। राज्य में अलग-अलग जिलों में 102 जगहों पर रेड की गई। इस दौरान 741 सिलेंडर जब्त किए गए। रायपुर में सबसे ज्यादा 392 सिलेंडर जब्त किए गए हैं। एलपीजी सिलेंडर की होर्डिंग करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की गई है। ऑनलाइन बुकिंग के दौरान सिलेंडर मिल नहीं रहे हैं, जिसके चलते लोग गैस गोदाम के बाहर सुबह से ही कतार में खड़े नजर आ रहे हैं। लोगों की सिलेंडर वाली परेशानी खत्म होते नजर नहीं आ रही है।

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की भारी किल्लत के बीच खाना पकाने के लिए बिजली से चलने वाले इंडक्शन हीटर की मांग अचानक कई गुना बढ़ी है। हालात ऐसे बन गए हैं कि जो दुकानदार पहले हफ्ते में मुश्किल से एक-दो इंडक्शन बेच पाते थे, अब उनके यहां रोजाना 8 से 15 तक इंडक्शन बिक रहे हैं। खासकर होटल और ढाबा संचालक कमर्शियल LPG गैस के विकल्प के लिए इंडक्शन खरीद रहे हैं।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *