CM साय ने छेरछेरा पर्व पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं… तमनार में महिला आरक्षक से मारपीट को बैज ने बताया अक्ष्मय अपराध… भूपेश बघेल निवास पर मनाएंगे छेरछेरा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को छेरछेरा पर्व की दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो संदेश जारी कर छत्तीसगढ़वासियों को लोकपर्व छेरछेरा की बधाई दी। उन्होंने कहा कि छेरछेरा दान-पुण्य और आपसी सौहार्द का महापर्व है, जो अन्नदान के महत्व का संदेश देता है। मुख्यमंत्री ने किसानों को विशेष रूप से नमन करते हुए कहा कि सरकार धान खरीदी की पारदर्शी व्यवस्था और समय पर भुगतान के जरिए किसानों के सम्मान और खुशहाली के लिए काम कर रही है।


तमनार में महिला आरक्षक से मारपीट अक्ष्मय अपराध : दीपक बैज
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने तमनार में महिला आरक्षक के साथ हुई बर्बर मारपीट की कड़ी निंदा करते हुए इसे अक्ष्मय अपराध बताया। उन्होंने कहा कि बीते करीब दो वर्षों में जनता में सरकार और पुलिस के प्रति आक्रोश अभूतपूर्व रूप से बढ़ा है। कवर्धा, बलौदाबाजार और बलरामपुर की घटनाओं का उल्लेख करते हुए बैज ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में जनता का भरोसा टूट रहा है और यह सरकार के लिए आत्ममंथन का विषय है।


मंत्री रामविचार नेताम आज पेश करेंगे विभागीय रिपोर्ट कार्ड
मंत्री रामविचार नेताम आज दोपहर 12 बजे नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ संवाद ऑडिटोरियम में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इस दौरान वे कृषि एवं संबंधित विभागों के पिछले दो वर्षों के कार्यों और आगामी योजनाओं की जानकारी देंगे।


पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज मनाएंगे छेरछेरा पर्व
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रायपुर स्थित अपने निवास पर छेरछेरा पर्व मनाएंगे। इस अवसर के लिए उनके निवास पर विशेष साज-सज्जा की गई है।


आज मनाया जा रहा छत्तीसगढ़ का लोकपर्व छेरछेरा
छत्तीसगढ़ में आज अन्नदान का महापर्व छेरछेरा पुन्नी मनाया जा रहा है। पौष पूर्णिमा और शाकंभरी जयंती के रूप में भी मनाए जाने वाले इस पर्व में धन नहीं, बल्कि अन्न दान करने की परंपरा है। सरकार भी इस पर्व में सक्रिय भागीदारी निभाती है।


स्टेट बॉडी बिल्डिंग व पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता आज से
रायपुर में 3 और 4 जनवरी को स्टेट बॉडी बिल्डिंग, पावर लिफ्टिंग और स्ट्रेंथ लिफ्टिंग प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। उद्घाटन विधायक सुनील सोनी करेंगे, जबकि पुरस्कार वितरण समारोह में सांसद बृजमोहन अग्रवाल मुख्य अतिथि होंगे।


रायपुर में आज के प्रमुख कार्यक्रम

  • गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन, दोपहर 3 बजे
  • महंत घासीदास संग्रहालय में फोटो प्रदर्शनी, सुबह 11 से शाम 7 बजे
  • सूर्योपासना महापर्व, बोरियाकला, सुबह 11:30 से 12:30 बजे
  • योग कक्षा, सिविल लाइन, शाम 5 से 6 बजे
  • पीएससी परीक्षा हेतु निःशुल्क कोचिंग, टिकरापारा, शाम 5 से रात 9 बजे तक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *