चार्ली किर्क की हत्या ने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति की ज़िंदगी कैसे बदल दी? खुद सामने आकर बताया…

दक्षिणपंथी एक्टिविस्ट चार्ली किर्क की 10 सितंबर 2025 को यूटा वैली यूनिवर्सिटी में गोली मारकर हत्या कर दी गई। चार्ली किर्क की हत्या का सबसे गहरा असर दुनिया के सबसे अमीर आदमी एलन मस्क पर पड़ा है।

उन्होंने एक पॉडकास्ट’ में खुलासा किया कि चार्ली किर्क की हत्या ने उनकी जिंदगी को ‘हार्डकोर मोड’ में बदल दिया है।

दरअसल, द केटी मिलर पॉडकास्ट पर एलन मस्क से पूछा गया कि क्या चार्ली किर्क की हत्या ने उनके काम करने के तरीके को बदल दिया है?

इसके जवाब में उन्होंने कहा कि इससे निश्चित रूप से स्थिति की गंभीरता का एहसास हुआ है, जहां जीवन बेहद कठिन हो गया है। एक गलती की तो मौत तय है।

क्या है पूरा मामला?

बताते चलें कि टर्निंग पॉइंट यूएसए के संस्थापक किर्क को 10 सितंबर को गर्दन में गोली मारकर हत्या की गई थी।

वो किर्क यूटा वैली यूनिवर्सिटी में एक सभा को संबोधित कर रहे थे, इसी दौरान 22 वर्षीय टायलर रॉबिन्सन ने एक छत से गोली चलाई थी। रॉबिन्सन पर हत्या का आरोप है। दोषी पाए जाने पर उसे फायरिंग स्क्वाड द्वारा मौत की सजा सुनाई जा सकती है।

एलन मस्क ने बताया कि इन दिनों, विशेष रूप से चार्ली कर्क की हत्या के मद्देनजर, सुरक्षा संबंधी गंभीर मुद्दे हैं। इसी वजह से वह आजकल सार्वजनिक रूप से कम दिख रहे हैं।

हत्या का समर्थन करने का आरोप

एनडीटीबी की रिपोर्ट के मुताबिक, चार्ली किर्क की हत्या के बाद 21 सितंबर को एलन मस्क ने एरिजोना में किर्क की स्मृति सभा में भाग लिया, जहां उन्होंने इस रूढ़िवादी हस्ती को एक सशक्त वक्ता के रूप में वर्णित किया।

मस्क ने गोलीबारी को लेकर सोशल मीडिया पर जश्न मनाने वालों की निंदा की। उन्होंने हत्या का ऑनलाइन जश्न मनाना ‘बुरा’ बताया और हमले की प्रशंसा करने वालों पर निर्दयी हत्या का समर्थन करने का आरोप लगाया।

इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने किर्क की ह्ताय को लेकर कहा था कि किर्क की हिंसक रूप से हत्या इसलिए की गई क्योंकि उन्होंने स्वतंत्रता और न्याय के लिए, ईश्वर और देश के लिए, तर्क और सामान्य ज्ञान के लिए आवाज उठाई थी।

उन्होंने 31 वर्षीय किर्क की प्रशंसा करते हुए उन्हें अपनी पीढ़ी का दिग्गज बताते हुए शहीद कहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *