मध्य प्रदेश: सागर में बम निरोधक दस्ता ले जा रहा वाहन ट्रक से टकराया, हादसे में चार जवानों की मौके पर ही मौत…

मध्य प्रदेश के सागर में बीडीएस (बम निरोधक दस्ता) के जवान सड़क हादसे की चपेट में आ गए। इस हादसे में चार जवानों की मौत हो गई और 1 जवान गंभीर रूप से घायल है।

सभी जवान ड्यूटी खत्म करके घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में वो सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए।

यह हादसा सागर के नेशनल हाइवे 44 पर बांदरी मालथौन में हुआ। पांचों जवान मुरैना से लौट रहे थे, तभी सुबह के लगभग 4 बजे यह हादसा हो गया।

कैसे हुआ हादसा?

जवानों का वाहन सामने आ रही एक ट्रक से टकरा गया। हालांकि, हादसे की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

4 जवानों की मौत

मृतकों की पहचान प्रधुमन दीक्षित, अमन कौरव और चालक परमलाल तोमर के रूप में हुई है। तीनों मुरैना के रहने वाले हैं। वहीं, भिंड के डांग मास्टर विनोद शर्मा की भी मृत्यु हो गई है।

इसके अलावा मुरैना के आरक्षक राजवीन चौहान दुर्घटना में घायल हो गए हैं, जिनका बंसल अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, पुलिस के वाहन में एक डॉग भी था, जो बिल्कुल सही सलामत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *