दिल्ली-यूपी में सर्दी बढ़ी, कश्मीर और हिमाचल में तापमान माइनस में; राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट…

उत्तर भारत में ठंड तेजी से बढ़ रही है। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में न्यूनतम तापमान एक अंक तक पहुंच गया है।

एक ओर दक्षिण भारत में चक्रवाती तूफान ‘सेन्यार’ के कारण भारी बारिश का अलर्ट है, वहीं उत्तर भारत में ठंड और कोहरा बढ़ने की संभावना है।

दिल्ली-एनसीआर में छाएगा कोहरा

दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है। अधिकतम तापमान 26-28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9-12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में तापमान माइनस में चला गया है, जिससे सर्दी और बढ़ेगी।

पंजाब और राजस्थान में कुछ जगहों पर शीतलहर की स्थिति बन सकती है। गंगा के मैदानी इलाकों जैसे पश्चिम बंगाल, बिहार और ओडिशा में भी तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।

दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट

तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में चक्रवात ‘सेन्यार’ के प्रभाव से भारी से बहुत भारी बारिश और तेज हवाएं (100 किमी/घंटा तक की रफ्तार) चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने 28 से अलगे तीन दिन इन क्षेत्रों के लिए अलर्ट जारी किया है।

राजस्थान के कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में मौसम मुख्य रूप से साफ और दिन में धूप खिली रहेगी।

हालांकि, कुछ जिलों जैसे जालौर, सिरोही, पाली, उदयपुर, राजसमंद, भीलवाड़ा और अजमेर में आज बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदा-बांदी की संभावना है। रात के समय ठंड बढ़ेगी, न्यूनतम तापमान लगभग 8-10°C रहने की उम्मीद है।

हरियाणा पंजाब के मौसम का जानें हाल

पंजाब में आज मौसम मुख्यतः साफ रहेगा और दिन में धूप निकलेगी। सुबह के समय कुछ इलाकों में धुंध छाई रह सकती है। अधिकतम तापमान 22°C और न्यूनतम तापमान 7°C के आसपास रहने का अनुमान है।

हरियाणा में दिन का मौसम मुख्य रूप से साफ और धूप वाला रहेगा। सुबह और रात में धुंध या हल्का कुहासा संभव है। अधिकतम तापमान 24°C और न्यूनतम तापमान 7°C के आसपास रहने की संभावना है।

हिमाचल में न्यूनतम तापमान 0°C पहुंचा

हिमाचल प्रदेश में मौसम सामान्यतः साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी। पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड अधिक होगी, और न्यूनतम तापमान 0°C के आसपास या उससे नीचे जा सकता है।

शिमला जैसे शहरों में अधिकतम तापमान 13°C के आसपास रहने का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *