रायपुर : युवा किसान विवेक कुमार राजवाड़े ने बेचा 40 क्विंटल धान…

समिति की व्यवस्था से संतुष्ट, प्राप्त राशि का करेंगे खाद-बीज एवं दैनिक जरूरतों में उपयोग

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अभियान के तहत आज कोरिया जिले अंतर्गत ग्राम खरवत निवासी 32 वर्षीय किसान विवेक कुमार राजवाड़े (पिता – ईश्वर दयाल राजवाड़े) ने सहकारी समिति, छिंदडाड में पहुंचकर धान विक्रय किया। उन्होंने समिति के माध्यम से ऑनलाइन टोकन प्राप्त किया था।

धान बेचने आए विवेक कुमार ने बताया कि उन्होंने इस वर्ष 1.4150 हेक्टेयर भूमि में धान की खेती की थी। खरीदी केंद्र में उन्होंने 40 क्विंटल धान का विक्रय किया। राज्य सरकार द्वारा निर्धारित 2369 प्रति क्विंटल की समर्थन मूल्य दर के अनुसार उन्हें 94760 रुपए की राशि प्राप्त होगी। उन्होंने बताया कि धान बिक्री से मिली राशि का उपयोग वे अपने और अपने भाई की शादी व दैनिक जरूरतों में व्यय करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *