अगले 24 घंटे महत्वपूर्ण! बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान, जानें किन राज्यों पर होगा असर…

उत्तर भारत में अब कड़ाके की ठंड पड़ना शुरू हो गई है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के बाद उत्तर भारत में सर्दियों ने पैर पसारना शुरू कर दिया है। वहीं, बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान की स्थिति बन रही है।

अगले 24 घंटों में सेन्यार चक्रवाती तूफान के टकराने के संकेत

अगले 24 घंटे के भीतर अंडमान सागर में मौसम अचानक करवट ले सकता है। स्काईमेट ने अगले 48 घंटों के दौरान सेन्यार चक्रवाती तूफान के टकराने के संकेत दिए हैं।

इस अवधि में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हवाएं चलेंगी और बादलों के गरजने के साथ भारी बारिश दर्ज की जाएगी।

तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, अंडमान होगी जोरदार बारिश

आईएमडी ने 25 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच कई दक्षिणी राज्यों में भारी वर्षा की भविष्यवाणी की है। इस तूफान के कारण भारत के दक्षिणी और तटीय राज्यों में भारी बारिश, तेज हवाएं और बाढ़ की संभावना है।

प्रभावित होने वाले प्रमुख राज्य हैं- तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्र।

इन राज्यों में चलेगी शीतलहर

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में शीतलहर चलने के साथ-साथ बर्फबारी की संभावना है, जिसका असर हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान से लेकर बिहार और मध्य प्रदेश तक रहेगा।

दिल्ली में छाएगा कोहरा

दिल्ली में आज मौसम ठंडा रहेगा और सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है। दिन में मौसम मुख्य रूप से साफ और धूप वाला रहेगा।

अधिकतम तापमान लगभग 23°C से 24°C के बीच रहने की उम्मीद है और न्यूनतम तापमान लगभग 8°C से 10°C तक गिर सकता है।

दिल्ली में पिछले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट और अधिकतम तापमान 01 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया।

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 09-11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22-25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। पिछले 24 घंटों में दिल्ली में 12 किमी प्रति घंटे की गति से पश्चिमी हवाएं चलीं।

उत्तर प्रदेश में कोहरा और शीतलहर

उत्तर प्रदेश में आज मौसम साफ और ठंडा रहने का अनुमान है, जिसमें सुबह के समय मध्यम कोहरा और दिन में धूप रहेगी। तापमान में गिरावट जारी रहेगी और कुछ हिस्सों में शीतलहर जैसी स्थिति का अनुभव हो सकता है।

अधिकतम तापमान लगभग 24-26°C और न्यूनतम तापमान 8-11°C के बीच रहने की संभावना है। ठंडी पछुआ हवाओं के कारण रात के समय ठंड अधिक महसूस होगी।

सुबह के समय घना से मध्यम कोहरा छा सकता है, लेकिन दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ हो जाएगा और धूप निकलेगी। मुख्य रूप से ठंडी और शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलेंगी, जिससे गलन बढ़ेगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *