नाइजीरिया में स्कूल से 303 छात्र और 12 शिक्षक अपहरण, मची अफरातफरी…

नाइजीरिया के नाइजर प्रांत के सेंट मैरी स्कूल पर बंदूकधारियों ने हमला कर 303 बच्चों और 12 शिक्षकों का अपहरण कर लिया। यह जानकारी शनिवार को क्रिश्चियन एसोसिएशन आफ नाइजीरिया ने दी।

अभी तक किसी समूह ने अपहरण की जिम्मेदारी नहीं ली है। चार दिन पहले केब्बी प्रांत के मागा शहर में इसी तरह 25 स्कूली बच्चों को अगवा कर लिया गया था।

यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब नाइजीरिया के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नूह रिबादू अमेरिका के दौरे पर हैं।

अमेरिकी विदेश मंत्री से की मुलाकात

रिबादू ने शुक्रवार को अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ से मुलाकात की। अफ्रीका के सबसे अधिक जनसंख्या वाले देश में सशस्त्र गिरोह अक्सर स्कूलों में अपहरण की वारदात को अंजाम देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *