पहाड़ों पर बर्फबारी का मैदानी क्षेत्रों पर प्रभाव, एमपी–छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में शीतलहर की चेतावनी जारी…

देशभर के मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है।

एक ओर जहां उत्तर भारत समेत देश के अधिकांश हिस्सों में कड़ाके की सर्दी पड़नी शुरू हो गई है। वहीं दूसरी ओर दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में बारिश की चेतावनी जारी है। आइए जानते हैं देशभर के मौसम का हाल…

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर और मध्य भारत समेत देश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल रहा है।

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 16 नवंबर तक शीत लहर जारी रहने की संभावना है।

दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के निचले क्षोभमंडलीय स्तर पर एक ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।

इसके अलावा मध्य क्षोभमंडलीय स्तर पर एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ एक ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण के रूप में कश्मीर के आसपास बना हुआ है।

इन जगहों पर बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में बारिश की चेतावनी जारी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 13,16,17,18,19 नवंबर तक तमिलनाडु, केरल, माहे समेत कई और इलाकों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।

13 नवंबर और 16 से 18 नवंबर के दौरान तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। 13 नवंबर और 17 से 19 नवंबर के दौरान केरल और माहे में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।

इसके अलावा 17 से 19 नवंबर के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में भारी बारिश होने की संभावना है।

शीतलहर की चेतावनी

पहाड़ी राज्यों से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण मैदानी राज्यों के तापमान में गिरावट देखने को मिल रहा है। यूपी, एमपी, राजस्थान, बिहार और छत्तीसगढ़ समेत देश के कई राज्यों के तापमान में गिरावट देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने तापमान और शीतलहर को लेकर चेतवानी जारी की है।

14, 15 और 16 नवंबर को कुछ स्थानों पर शीत लहर की स्थिति बनी रह सकती है। अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत और उत्तर प्रदेश में हल्के से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है।

वहीं अगले तीन दिनों तक पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसके बाद उत्तरी मध्य महाराष्ट्र के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।

देशभर के मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार, ओडिशा, हिमाचल, असम, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में हल्के से घने कोहरे की स्थिति रहेगी।

दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और बिहार तक रात और सुबह कोहरे की चादर छाई नजर आएगी। वहीं, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में आज बारिश की आशंका जताई गई है।

दिल्ली एनसीआर के मौसम का हाल

अगर बात करें राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की तो यहां प्रदूषण से हाल बेहाल है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, एक्यूआई 400 से अधिक दर्ज किया गया है। दिल्ली एनसीआर में तापमान लगातार गिर रहा है। जिसके चलते ठंड का एहसास हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *