बिहार चुनाव के बीच कांग्रेस ने बड़ा फेरबदल करते हुए कृष्णा अलावरू को कांग्रेस युवा प्रभारी पद से हटा दिया है और यह जिम्मेदारी राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले मनीष शर्मा को दी है।
बता दें कृष्णा अल्लावरू पर बिहार चुनाव में टिकट बंटवारे में धांधली के आरोप लग रहे हैं। इस वजह से वह कांग्रेस के गले का फांस बन गए हैं।
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगापोल ने जानकारी देते हुए कहा, कांग्रेस अध्यक्ष न मनीष शर्मा को युवा कांग्रेस प्रभारी नियुक्त किया है। उन्होंने कृष्णा अल्लावरु को अब तक पद संभालने के लिए धन्यवाद दिया।
गुरुवार को कांग्रेस प्रदेश कार्यालय का घेराव करके नेताओं ने प्रदर्शन किया। कई नेताओं ने अल्लावरु को ही रोक लिया और खूब सुनाया। उनके सामने ही वे उन्हें चोर कहने लगे और गद्दी छोड़ने के नारे लगाने लगे।
गांधी मैदान स्थित एक होटल से निकलते वक्त कांग्रेस नेता आदित्य पासवान ने उन्हें रोक लिया और कहा कि उन्होंने राहुल गांधी के किए कराए पर पानी फेर दिया।