धनतेरस की शाम में ये उपाय करें, धन की वृद्धि और कर्ज से मुक्ति की होगी उम्मीद…

दिवाली की शुरुआत धनतेरस से होती है। धनतेरस का त्योहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इसे धनत्रयोदशी भी कहा जाता है और यह सनातन धर्म में बहुत खास महत्व रखता है।

इस दिन खासतौर पर मां लक्ष्मी, भगवान कुबेर और भगवान धन्वंतरि की पूजा होती है। धनतेरस के दिन खरीदारी करना शुभ माना जाता है।

धनतेरस की शाम को एक खास उपाय करने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। आइए जानते हैं, धनतेरस की शाम को क्या खास उपाय करें-

धनतेरस पर धनवर्षा पोटली बनाएं-धनतेरस की शाम को धनवर्षा पोटली तैयार करने से घर में धन और सुख-समृद्धि बनी रहती है। यह पोटली मां लक्ष्मी की कृपा और घर में आर्थिक सुरक्षा का प्रतीक मानी जाती है।

इसे बनाने और रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और जातक को आर्थिक परेशानियों से राहत मिलती है।

धनवर्षा पोटली बनाने के लिए हल्दी, चांदी का सिक्का, लक्ष्मी जी की फोटो, सुपारी, गोमती चक्र, कौड़ी, कमलगट्टे, इलायची, लौंग, अक्षत और धनिया जैसी सामग्री का प्रयोग किया जाता है।

इन सभी चीजों को पूजा के समय मां लक्ष्मी को अर्पित करके पोटली में रखा जाता है। इसे घर के तिजोरी या पूजा स्थल में रखना शुभ माना जाता है।

मान्यता है कि धनवर्षा पोटली रखने से घर में धन का प्रवाह बना रहता है, व्यापार और नौकरी में लाभ मिलता है और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।

साथ ही यह परिवार में विश्वास और सकारात्मकता भी बढ़ाती है। धनवर्षा पोटली बनाने के लिए सबसे पहले एक साफ कपड़े पर पूजा सामग्री रखें।

इसमें हल्दी की दो गांठें, चांदी का सिक्का, लक्ष्मी जी की फोटो, दो सुपारी, दो गोमती चक्र, दो कौड़ी, पांच कमलगट्टे के बीज, दो हरी इलायची, दो लौंग, पीले रंग के अक्षत और थोड़ा धनिया रखें।

इन सभी चीजों को पहले मां लक्ष्मी को अर्पित करें। पूजा समाप्त होने के बाद इसे कपड़े में बांधकर पोटली बनाएं और अपनी तिजोरी या धन स्थान में रखें। ऐसा करने से सालभर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और आर्थिक तंगी दूर होती है।

दीपक जलाएं- धनतेरस की रात दीपक जलाना अत्यंत शुभ माना जाता है। घर के हर कमरे में और मुख्य दरवाजे के पास दीपक जलाने की परंपरा है। ऐसा करने से न केवल घर रोशन होता है, बल्कि नकारात्मक ऊर्जा भी दूर होती है।

दीपक की छोटी-सी लौ सकारात्मक ऊर्जा फैलाती है, घर में शांति और समृद्धि लाती है। पुरानी काली ऊर्जा और बुरी नजर से बचाव होता है और लक्ष्मी माता की कृपा बनी रहती है।

खासतौर पर शाम के समय या लक्ष्मी पूजा के दौरान दीपक जलाना अति लाभकारी होता है। दीपक की रोशनी से घर में सुख-शांति और सुख-संपत्ति का वास होता है, इसलिए इस दिन जितने अधिक दीपक जलाए जा सकें, उतना ही शुभ माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *