पति से विवाद के बाद मां ने की दर्दनाक वारदात, एक साल की मासूम बेटी को फांसी लगाकर दी मौत…

उत्तर प्रदेश में महोबा के सदर कोतवाली क्षेत्र में अपने एक साल की बेटी को मां ने ही फांसी पर लटकाकर मार डाला। पति से विवाद के बाद महिला ने खौफनाक कदम उठाया।

परिजनों के अनुसार पति से झगड़े के बाद विवाहिता मायके में रह रही थी। बच्ची को मारने से पहले भी उसका फोन पर पति से विवाद हुआ था।

बच्ची को मारने के बाद उसने खुद भी फांसी लगाने की कोशिश की। परिजनों के आ जाने के कारण वह बच गई। झगड़े के कारण ही वह अवसाद में भी थी।

पुलिस उपाधीक्षक एके सिंह ने बताया कि मुख्यालय के सुभाष नगर की निवासी महिला खुशबू (33) का विवाह चरखारी के खंदिया मुहाल निवासी अरवन्दि के साथ वर्ष 2022 में हुआ था।

एक साल पहले उन्हें बेटी ऋषिका हुई थी। परिजनो के अनुसार अरविंद बेरोजगार ओर शराब का लती था। इसके चलते पति पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था।

खुशबू की मां उमारानी ने आरोप लगाया कि अरविंद के प्रताड़ित करने की वजह से बेटी ऋषिका के साथ ससुराल से आकर मायके में उसके पास रहने लगी थी। पति की प्रताड़ना से खुशबू का मानसिक संतुलन बिगड़ गया था। उसका इलाज भी कराया जा रहा है।

पुलिस उप अधीक्षक ने बताया कि सिंचाई विभाग की कर्मचारी उमारानी के मुताबिक वह बुधवार को डयूटी गयी थी और घर में खुशबू अकेली थी। इसी दौरान उसका अपने पति से फोन पर किसी बात पर विवाद हुआ।

इस झगड़े ने उस समय गंभीर रूप ले लिया ज़ब खुशबू ने गुस्से में आकर अपनी एक साल की बेटी ऋषिका को फांसी पर लटका कर मार दिया ओर खुद भी फांसी लगाकर ख़ुदकुशी की कोशिश की।

इसी दौरान परिवार के अन्य लोगों के मौके पर पहुंच जाने से उसे बचा लिया गया। पुलिस ने बेटी की हत्याररोपी मां खुशबू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *