‘यह मेरा आठवां सुलझाया युद्ध है, भारत-पाकिस्तान को याद करें’ – डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा युद्धविराम पर कही यह बात…

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के अलग-अलग देशों में युद्ध रुकवाने को लेकर फिर से बड़ा दावा किया है।

उन्होंने कहा कि लंबे समय से चले आ रहे वैश्विक संघर्षों को हल करने में अहम भूमिका निभाई है। मध्य पूर्व की यात्रा के दौरान एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव का भी जिक्र किया।

उन्होंने कहा कि वह वापस लौटने पर इस मामले को उठा सकते हैं। गाजा युद्धविराम को लेकर ट्रंप ने दावा किया, ‘यह 8वां युद्ध होगा जिसे मैंने सुलझाया है।

मैं सुन रहा हूं कि अब पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच युद्ध चल रहा है। अब मेरे वापस लौटने तक इंतजार करना होगा। मैं एक और युद्ध हल कर रहा हूं क्योंकि युद्धों को हल करने में अच्छा हूं।’

डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान सहित लंबे समय से चले आ रहे विवादों को हल करने के अपने पिछले प्रयासों को याद किया।

उन्होंने कहा, ‘भारत-पाकिस्तान के बारे में सोचें। उन युद्धों के बारे में सोचें जो वर्षों से चल रहे थे। 31 साल, 32 साल और 37 साल से मसले चले आ रहे थे, जिसमें हर देश में लाखों लोग मारे गए। मैंने उनमें से ज्यादातर को एक दिन के भीतर समाप्त कर दिया। यह बहुत अच्छा है।’

ट्रंप ने कहा कि शांति पहलों के जरिए लाखों जिंदगियां बचाने में भूमिका निभाना सम्मान की बात है। मेरे प्रयास व्यक्तिगत मान्यता या पुरस्कारों के लिए नहीं हैं।

ट्रंप बोले- नोबेल के लिए नहीं किया

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, ‘यह करना सम्मान की बात है। मैंने लाखों जिंदगियां बचाईं। लेकिन मैंने यह नोबेल के लिए नहीं किया। मैंने यह जिंदगियां बचाने के लिए किया।’

उनकी टिप्पणियां नोबेल शांति पुरस्कार को लेकर नए सिरे से ध्यान आकर्षित होने के बीच आई हैं। व्हाइट हाउस ने नोबेल शांति पुरस्कार समिति की आलोचना करते हुए उस पर वैश्विक शांति में ट्रंप के योगदान को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया था।

ट्रंप विभिन्न असत्यापित दावों के आधार पर इस सम्मान को पाने की कोशिश करते रहे हैं, जिनमें भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने का दावा भी शामिल है।

वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो को 2025 के नोबेल शांति पुरस्कार का विजेता घोषित किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *