प्रियंका प्रसाद (ज्योतिष सलाहकार): केवल व्हाट्सएप मेसेज 94064 20131
वृश्चिक राशिफल: रिश्ते में आ रही दिक्कतों को दूर करें। प्रोफेशनल लाइफ में तरक्की की संभावना है। शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करने के लिए विचार कर सकते हैं। अच्छी हेल्थ के लिए अपने रूटीन पर बने रहें।
वृश्चिक लव राशिफल: रिश्ते में ईगो को ना आने दें। पार्टनर को उसका पर्सनल स्पेस दें। आज पुराने मुद्दों को ना ही छेड़ें तो अच्छा होगा।
किसी की दखलअंदाजी की वजह से आपके रिश्ते में हलचल मच सकती है, इसे तुरंत रोकें। रोमांस के दौरान अपनी फीलिंग्स खुलकर जाहिर करें।
आप पार्टनर के साथ रोमांटिक डिनर पर भी जा सकते हैं। कुछ महिलाओं को आज दिन के बाद मैरिज प्रपोजल मिल सकते हैं। पैरेंट्स की मंजूरी मिलते ही कुछ लोगों की लव लाइफ नया मोड़ लेगी।
वृश्चिक करियर राशिफल: अपने गोल्स पर ध्यान दें। आज कुछ चीजों में ज्यादा समय लग सकता है। टीम सेशन के दौरान थोड़ा सा सतर्क रहिए। बैंकिंग से जुड़े लोगों को दिन के दूसरे हिस्से में थोड़ी बहुत दिक्कत आ सकती है। हो सकता है कि आज आपको नौकरी बदलने का विचार भी आए। कुछ लोग आज रिजाइन भी दे सकते हैं। बिजनेस से जुड़े लोग आज अधिकारियों के साथ अच्छा संबंध बनाकर रखें।
वृश्चिक मनी राशिफल: आज पैसों को लेकर कोई गंभीर दिक्कत तो नहीं होने वाली है। आप आज कोई इलेक्ट्रॉनिक सामान या घर का फर्नीचर खरीद सकते हैं। आज अपने किसी दोस्त या फिर भाई-बहन से जुड़ा कोई पुराना आर्थिक विवाद सुलझाने के लिए अच्छा दिन है।
किसी फैमिली इवेंट में आपको अच्छे-खासे पैसे देने पड़ सकते हैं। महिलाओं को आज अपने वर्कप्लेस में नई जिम्मेदारी मिलेगी, इस वजह सैलरी में बदलाव आएगा। आज आप म्यूचुअल फंड में इन्वेस्ट कर सकते हैं। हालांकि शेयर मार्केट और सट्टेबाजी से बचना है।
वृश्चिक हेल्थ राशिफल: आज वृश्चिक राशि के कुछ जातकों को दोपहर के बाद हाई बीपी की दिक्कत हो सकती है। बच्चों को हल्की-फुल्की चोट लग सकती है।
साथ ही वायरल बुखार होने की भी संभावना है। आज आप लोग गीले फर्श पर चलने से भी बचें। बड़े-बुजुर्ग लोगों को नींद से जुड़ी परेशानी हो सकती है। प्रेग्नेंट महिलाओं को आज किसी भी तरह के एडवेंचर से बचना है।
वृश्चिक राशि के गुण
ताकत: रहस्यमयी, व्यावहारिक, बुद्धिमान, स्वतंत्र, समर्पित, आकर्षक, समझदार
कमजोरी: शक करने वाले, जटिल, अधिकार जताने वाले, अहंकारी, अतिवादी
प्रतीक: बिच्छू
तत्व: जल
शरीर का अंग: जननांग
स्वामी ग्रह: प्लूटो, मंगल
शुभ दिन: मंगलवार
शुभ रंग: बैंगनी, काला
शुभ अंक: 4
शुभ रत्न: मूंगा
स्वाभाविक अनुकूलता: कर्क, कन्या, मकर, मीन
अच्छी संगति: वृषभ, वृश्चिक
सामान्य संगति: मेष, मिथुन, तुला, धनु
कम संगति: सिंह, कुंभ