सैयद जावेद हुसैन (सह संपादक – छत्तीसगढ़):
धमतरी- जिले सहित पुरे प्रदेशभर मे लचर कानून व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस ने बुधवार 13 अगस्त को गाँधी मैदान मे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पुतला दहन किया और गृहमंत्री से इस्तीफा देने की मांग की है।
इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस मौजूद रही। कांग्रेसियों ने जमकर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की।
वही पुतला दहन के दौरान पुलिस और कांग्रेसियों के बीच झूमाझटकी भी हुई। कांग्रेसियों ने कहा कि भाजपा में राज कोई भी सुरक्षित नहीं है।
भोयना मे घटित हुई भयावह हत्या की घटना से पूरा छत्तीसगढ़ स्तब्ध हो गया है। अब इस प्रकार की अपराधिक घटनाओं से शांतिप्रिय धमतरी जिला अब अपनी पहचान खोने लगा हैं।यहाँ कुछ दिनों के अंतराल में लगातार चाकूबाजी की घटना घटित हो रहीं हैं।
जिसकी मुख्य वजह पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता, लचर कानून व्यवस्था और अपराधियों सहित अवैध नशे के कारोबार को खुला संरक्षण हैं। जिलाध्यक्ष शरद लोहाना ने कहा कि धमतरी शहर के समीप ग्राम भोयना स्टेट हाईवे में घटित हुई घटना दिल दहला देने वाली हैं।
भाजपा सरकार की लचर कानून व्यवस्था प्रदेश के नाकारा गृह मंत्री की नीतियों से आज छत्तीसगढ़ अपराध गढ़ की ओर बढ़ रहा है।
सरकार की असफल नीतियों की वजह से लोगों में डर और दहशत का माहौल हैं। धमतरी विधायक ओंकार साहू ने कहा कि इस में सरकार में कानून का भय व नियंत्रण अपराधिक तत्वों पर नहीं है।
सरकार के संरक्षण में आपराधिक घटनाएं बढ़ रही है, हर गली मोहल्ले में अवैध शराब, अमानक नशीले पदार्थ धड़ल्ले से बिक रहे है। इन कार्यों में पुलिस प्रशासन का संरक्षण हैं। इस दौरान अन्य वक्ताओं ने भी प्रदेश में लचर कानून व्यवस्था की कड़ी आलोचना करते हुए गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग की।