सोनल मिश्रा (टैरो कार्ड विशेषज्ञ):
टैरो, कार्डों की रहस्यमयी दुनिया और भविष्य आकलन की सर्वप्रिय विधा है। इस शब्द की उत्पत्ति भी रहस्यमय है। टैरो सिर्फ शब्द नहीं, भविष्य और जीवन है।
कुछ मानते हैं यह टैरोची शब्द से उत्पन्न हुआ, जो माइनर आर्काना के कार्डों से संबंधित था, तो कुछ इसकी उत्पत्ति टैरोटी से मानते हैं क्रास लाइन जो कि कार्डों के पीछे दिखती है।
टैरो डेक में कुल 78 कार्ड होते हैं, जिन्हें मेजर आर्काना तथा माइनर आर्काना में विभक्त किया गया है। आर्काना लैटिन भाषा के शब्द आर्कान्स से उत्पन्न हुआ, जिसका अर्थ है रहस्यमय व्यक्तिगत विकास।
रहस्यों से प्रतीकात्मक रूप से अभिलेखित शिक्षाएं लिए मेजर आर्काना गुप्त विज्ञान के छात्रों का गंभीर विषय है।
आइए जानते हैं, टैरो कार्ड से जानें कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…
मेष राशि- आज का दिन आपके लिए प्रोडक्टिव रहने वाला है। परीक्षा से भरा दिन, लेकिन उतने ही लाभदायक परिणाम भी मिलेंगे। अपना विश्वास बनाए रखें और लगातार काम करते रहें। प्रॉफिट को अनलॉक करें। कॉन्फिडेंस के साथ ही चुनौतियों से निपटें।
वृषभ राशि- आज का दिन पॉजिटिव रहने वाले हैं। परिवर्तन को अपनाएं और अपने इंट्यूशन पर भरोसा करें। दिन पर्सनल ग्रोथ और प्रोफेशनल अवसरों को आमंत्रित करता है। आपका इंट्यूशन ही आपका मार्गदर्शन करेगा। लव के मामले में साथी की बात सुनना बेहतर रहेगा।
मिथुन राशि- आज का दिन हलचल भरा रहने वाला है। मुश्किलों पर काबू पाना जरूरी है, जो चुनौतियां और अवसर दोनों लेकर आ सकता है। पैसों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। बाहर का खाना खाने से बचें।
कर्क राशि- आज का दिन अच्छा रहेगा। मैरिड कपल्स अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेन्ड करेंगे। स्टूडेंट्स को कोई गुड न्यूज मिल सकती है, हो सकता है आपने टॉप किया हो या आपको आपके फेवरेट कॉलेज में एडमिशन मिल गया हो। खर्च को कंट्रोल करें।
सिंह राशि- आज का दिन सिंह राशि के लिए क्रिएटिव रहेगा। नई चुनौतियों को खुली बांहों के साथ स्वीकार करें। पर्सनल और प्रोफेशनल ग्रोथ को बढ़ावा देने वाला क्रिएटिव दिन आपका इंतजार कर रहा है। नए अवसर खुद ही आपके सामने आएंगे, जिससे महत्वपूर्ण बदलाव आएगा। परिवर्तन को स्वीकार करें।
कन्या राशि- काम के दबाव को अपनी सेहत पर हावी न होने दें। आपका पार्टनर आज थोड़ा जेलेस महसूस कर सकता है। उन्हें बताएं कि आप उनसे प्यार करते हैं और आप रिश्ते के प्रति कमिटेड हैं और विश्वास को फिर से बनाने की दिशा में काम करते हैं। खुली और क्लियर बात-चीत बहुत महत्वपूर्ण है।
तुला राशि- आज का दिन विकास के अवसरों की ओर इशारा कर रहा है। इमोशनल और प्रोफेशनल चुनौतियों से निपटने के लिए अलर्ट रहना आवश्यक है। ग्रहों की स्थिति विकास को बढ़ावा देती है, जो पर्सनल और प्रोफेशनल क्षेत्रों में काम के साथ इच्छाओं को बैलेंस करने की चुनौती देता है।
वृश्चिक राशि- आज के दिन जैसे-जैसे आप अपने रिश्ते में आगे बढ़ते हैं, प्रेजेंट सिचूऐशन और अपने बीच बदलते प्यार का आनंद लें। भरोसा रखें कि भले ही शादी को प्राथमिकता न दी जाए, फिर भी आपका रिश्ता फलेगा-फूलेगा। अप्रत्याशित खर्चे आपके बजट को बिगाड़ सकते हैं।
धनु राशि- आज का दिन धनु राशि वालों के लिए सेल्फ-लव पर फोकस करने वाला दिन है। काम का बहुत ज्यादा प्रेशर न लें। मुश्किलें आती-जाती रहती हैं। पैसों का आगमन तो होगा ही लेकिन आपके खर्च भी बढ़ने वाले हैं। लव के मामले में सितारे आपके साथ हैं।
मकर राशि- आज के दिन वर्तमान रिश्ते के संबंध में आपकी बातचीत और इरादे क्लियर होने चाहिए। अगर अभी शादी आपके प्लान में नहीं है, तो अपने पार्टनर को सच-सच बताएं कि आप कैसा महसूस करते हैं। रचनात्मक प्रोजेक्ट्स पर फोकस करें।
कुंभ राशि- आज का दिन कुंभ राशि वालों के लिए थोड़ा स्ट्रेसफुल साबित हो सकता है। काम के सिलसिले में भागदौड़ बढ़ सकती है। कुछ लोगों को अपने बॉस की फटकार भी झेलनी पड़ सकती है। किसी भी तरह की बहस से दूरी बनाएं। जितना पॉजिटिव रहेंगे उतना बेहतर है। अपना फेवरेट फूड ट्राई करें।
मीन राशि- सकारात्मक ऊर्जा आपके चारों ओर रहेगी, जो विकास को बढ़ावा देती है। अवसरों को खुले दिल से अपनाना जरूरी है। लव लाइफ में गलतफहमी के चलते अन-बन हो सकती है। अपने विचारों और इरादों को क्लियर करें।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।