प्रवीण नांगिया (ज्योतिष सलाहकार):
सावन का महीना हर मायने में काफी खास होता है।
शिवभक्तों के लिए ये महीना किसी उत्सव के जैसा ही है। माना जाता है कि सावन के महीने में अगर सच्चे मन से भगवान शिव से कुछ मांगा जाए तो वो हर मनोकामना पूरी करते हैं।
आज सावन शिवरात्रि है और देश भर के तमाम मंदिरों में जमकर भीड़ उमड़ने वाली है। भगवान शिव की पूजा के दौरान एक चीज सबसे महत्वपूर्ण है वो है नंदी के कान में अपनी मनोकामना को बोलना।
कभी आपने सोचा है कि आखिर नंदी के किस कान में अपनी विश बोलने से वो जल्दी पूरी होती है? अगर नहीं तो चलिए जानते हैं कि नंदी के दाएं या बाएं कान में से किसमें अपनी मनोकामना को बोलना चाहिए?
नंदी के इस कान में कहें अपनी मनोकामना
आज सावन शिवरात्रि के मौके पर शिव भक्त आज भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। शिवलिंग पर आज भगवान शिव की प्रिय चीजों को चढ़ाया जाएगा।
शिवलिंग पर भक्त धतूरे से लेकर बेलपत्र और दूध-दही चढ़ाते हुए पूजा-अर्चना करेंगे। मान्यता है कि सावन शिवरात्रि में नंदी के कान में अपनी मनोकामना जरूर कहनी चाहिए।
नंदी भगवान शिव के वाहन ही नहीं बल्कि उन्हें सबसे प्रिय भी हैं। कहते हैं कि नंदी के कान में कही गई मनोकामना भगवान शिव तक जल्दी पहुंचती है।
शिवलिंग की पूजा करके आप नंदी के पास जाकर अपनी मनोकामना कहें। इस दौरान ध्यान रहे कि आपको ये मनोकामना नंदी के दाहिने कान में ही बोलनी है।
इस दौरान आप एक हाथ से नंदी के बाएं कान को ढंक दें। मनोकामना कहते ही नंदी के पैर छुएं और प्रणाम करें। हो सके तो कुछ देर नंदी के पास बैठकर ही शिवलिंग को शांति से देखिए।
सावन शिवरात्रि पर करें ये काम
वैसे तो सावन का हर दिन खास होता है। सावन सोमवार व्रत भी अपने आप में महत्वपूर्ण है लेकिन शिव भक्तों के लिए आज का दिन यानी सावन शिवरात्रि और भी मायने रखता है।
सुबह उठने के बाद नहा-धोकर भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए। हो सके तो मंदिर जाकर शिवलिंग का जलाभिषेक भी किया जा सकता है।
इसी के साथ आज व्रत रखते हुए फल और दूध का सेवन करना चाहिए। आज के दिन अनाज और नमक से परहेज करना ही ठीक है।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)