यहां नाबालिग लड़कियां भी बन सकती हैं मां, सरकार देगी एक लाख रुपये की मदद…

जन्मदर के गिरते स्तर और जनसंख्या बढ़ाने के लिए रूस लड़कियों को बच्चे पैदा करने के लिए एक लाख रूबल (करीब 1 लाख 9 हजार रुपये) से ज्यादा की मदद दे रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकार लड़कियों को ये मदद जन्म देने और पालन-पोषण के लिए दी जा रही है। इसका मकसद देश में कम होती जनसंख्या और बढ़ती उम्र के लोगों की समस्या को दूर करना है।

यह योजना मार्च 2025 में रूस के 10 हिस्सों में शुरू हुई है। हालांकि पहले यह केवल बालिग युवतियों, महिलाओं के लिए थी लेकिन अब इसमें नाबालिग लड़कियों को भी शामिल कर लिया गया है, ताकि वे भी बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहित हों।

यूक्रेन युद्ध बड़ा कारण

इसके पीछे एक बड़ा कारण यूक्रेन जंग भी माना जा रहा है। क्योंकि युद्ध में अब तक करीब 2.5 लाख रूसी सैनिक मारे जा चुके हैं।

इसके अलावा युद्ध की वजह से रूस के सैकड़ों हजार पढ़े-लिखे लोग देश छोड़कर भाग गए हैं। सर्वे के मुताबिक 43% लोग इस नीति के पक्ष में हैं, जबकि 40% इसका विरोध कर रहे हैं।

बुजुर्ग आबादी से चिंता

● 0.55 फीसदी ही जन्मदर है दक्षिण कोरिया में, यहां के युवा शादी नहीं करना चाहते।

● 1.28 है चीन में जन्मदर, सरकार दे रही कई सुविधाएं

● 1.26 है जापान में जन्मदर, सरकार कई योजनाएं लाई

● 20 देश जहां सबसे कम जन्मदर है, स्विट्जरलैंड पहले स्थान पर है

इन देशों में भी सुविधाएं

● 03 से ज्यादा बच्चे पैदा करने वाले परिवारों को हंगरी में टैक्स छूट और कम ब्याज पर मिलता है ऋण

● 02 से ज्यादा बच्चों वाले परिवारों को हर बच्चे के लिए हर महीने 11 हजार रुपए पोलैंड में मिलते हैं

● 01 लाख नकद मिलते हैं प्रत्येक बच्चे के जन्म पर इटली में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *