रेप के बाद लड़कियों की हत्या, कौन करता रहा लाश को गायब? 11 साल बाद आरोपी ने खुद किया चौंकाने वाला खुलासा…

कर्नाटक में एक चौंकाने वाले खुलासे ने सनसनी फैला दी है।

यहां पर एक शख्स ने दावा किया है कि उसने रेप की शिकार लड़कियों और महिलाओं की लाशें जलाकर ठिकाने लगाई हैं। उसका कहना है कि 1998 से 2014 तक लगातार उसने ऐसा किया।

करीब 11 साल बाद यह शख्स खुद पुलिस के पास पहुंचा और अपना गुनाह स्वीकार किया। साथ ही उसने यह भी कहाकि उसे ऐसा करने पर मजबूर किया गया।

यह व्यक्ति कर्नाटक के धर्मस्थल में सफाई कर्मचारी था। उसने पुलिस से अपनी पहचान छुपाने का अनुरोध किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *